in

पाली: वरिष्ठ फोटोग्राफर लक्ष्मीनारायण सेन ‘पप्पसा’ बने फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष।

पाली। फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के संगठन को मजबूती प्रदान करने और वरिष्ठ फोटोग्राफरों के अनुभवों को संगठनात्मक जिम्मेदारी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने पाली के वरिष्ठ फोटोग्राफर साथी लक्ष्मीनारायण सेन ‘पप्पसा’ को फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की घोषणा की।

नियुक्ति की घोषणा होते ही स्थानीय फोटोग्राफर साथियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। संगठन की ओर से आगामी कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण सेन ‘पप्पसा’ को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सेन ‘पप्पसा’ ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर साथियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना पूरा सहयोग देंगे।

कार्यक्रम में संगठन सचिव अब्दुल खालिक कैथून, मंडल अध्यक्ष मुबारक अली, कोटा जिला अध्यक्ष राजकमल वर्मा सहित वरिष्ठ फोटोग्राफर साथी किशन मेहरा उपस्थित रहे।

वरिष्ठ फोटोग्राफर लक्ष्मीनारायण सेन ‘पप्पसा’ की नियुक्ति से स्थानीय फोटोग्राफर साथियों में खुशी का माहौल रहा और सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: सावन मास पर राधा कृष्ण मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन।

7वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में सोजत रोड के सैनी इंटरनेशनल स्कूल ने मारी बाजी और हासिल किया पहला स्थान।