in

सोजत: श्री जैन गौतम आदर्श विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान।

सोजत। स्थानीय श्री जैन गौतम आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति सचिव महेंद्र कुमार मेहता ने की, जबकि समिति कोषाध्यक्ष सीए गजेंद्र कुमार जैन मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात महान शिक्षक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम अध्यक्ष महेंद्र कुमार मेहता ने कहा कि गुरु के बिना किसी भी व्यक्ति का कल्याण संभव नहीं है। गुरु के बिना ज्ञान एवं सफलता प्राप्त करना असंभव है और प्रत्येक सफल व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि सही और गलत का विवेक केवल एक शिक्षक ही प्रदान कर सकता है। शिक्षक विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और जीवन में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं। नई शिक्षा नीति भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के संकल्प को साकार करने के साथ-साथ युवाओं में कौशल निर्माण का मजबूत आधार बनेगी।

मुख्य अतिथि सीए गजेंद्र कुमार जैन ने कहा कि शिक्षक कभी साधारण नहीं होता, बल्कि वह राष्ट्र निर्माता होता है। शिक्षक राष्ट्र एवं चरित्र निर्माण का अग्रदूत है और शिक्षक होना अपने आप में गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ प्रतिदिन अपने शिक्षकों का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। शिक्षक साक्षात भगवान का स्वरूप है और शिक्षकों का भी कर्तव्य है कि वे बिना किसी भेदभाव के सभी विद्यार्थियों को उचित शिक्षा प्रदान करें।

प्रबंध समिति अध्यक्ष बाबूलाल बोहरा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर प्रबंध समिति सचिव महेंद्र कुमार मेहता एवं कोषाध्यक्ष सीए गजेंद्र कुमार जैन ने विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा, निर्मला टांक, रिंकू मेवाड़ा, महेंद्र सिंघाड़िया, सुरेंद्र जांगिड़, नरेश बोराणा, सुनीता परिहार, रेखा कुमारी, दीपक देवड़ा, मंजूलता जोशी व्यास, रसना कुमारी, वर्षा सांखला, मंदाकिनी, उषा, शिवानी गहलोत, सुमन, मैना देवी एवं रामचंद्र सहित सभी शिक्षकों का तिलक लगाकर, माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में छात्रा पूजा, कोमल एवं लक्षित ने कविता के माध्यम से शिक्षक के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं छात्र उत्तम मेवाड़ा, विजय, कुणाल एवं छात्रा अनीता ने अपने भाषणों में गुरु के उपकार एवं जीवन में उनके महत्व का वर्णन किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा ने अतिथियों एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन दीपक देवड़ा ने किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केलवाद में माँ कालका के भव्य मेले की तैयारियाँ जोरों पर: 22 सितंबर को सजेगी विशाल भजन संध्या, भगवत सुथार बिखेरेंगे सुरीले रंग

नगरपालिका चुनाव की तैयारियां तेज, रिटर्निंग अधिकारी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया सघन निरीक्षण।