पाली । अन्जुमन गुलशने गौसूलवरा सेवा समिति के तत्वावधान में नाड़ी मोहल्ला स्थित बड़ी मस्जिद पर झंडा रस्म के साथ ‘जश्ने गौसूलवरा’ का भव्य आगाज किया गया।
अन्जुमन के सदर नजमुद्दीन बेलिम ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 24 सितंबर 2026 (गुरुवार) को प्रातः 8 बजे नाड़ी मोहल्ला में जश्ने गौसूलवरा का मुख्य कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस मुबारक मौके पर विशेष मेहमान (मेहमाने खुसूसी) कौम को खिताब फरमाएंगे।
प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
कार्यक्रम के दूसरे चरण में पाली मुस्लिम समाज के होनहार छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह रखा गया है। इसमें 10वीं कक्षा से लेकर कॉलेज/फाइनल तक की परीक्षा में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को इनाम और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
तैयारियां जोरों पर
कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्जुमन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। इनमें सय्यद मुख्तयार अली, इम्तियाज अली, चाँद अली, नियाज हबीबी, इस्राईल खात्री, इकरामुद्दीन, शरीफ गौरी, जाकिर गौरी, सईद बेलिम और जाहिद बेलिम सहित कई कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

