सोजत। NH-162 पर बागावास सरहद में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में विक्रम निवासी सुमेल, थाना रास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार रवि गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही सोजत पुलिस के ASI बीजाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से घायल रवि को उपचार के लिए सोजत अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
वहीं पुलिस ने मृतक विक्रम के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन की तलाश को लेकर जांच की जा रही है।


