सोजत सिटी। पिछले दो दिनों से शहर के आसमान पर डेरा डाले बादलों ने गुरुवार को आखिरकार अपना रंग दिखाया। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और देखते ही देखते आसमान घने बादलों से घिर गया। इसके बाद करीब 15-20 मिनट तक जमकर झमाझम बारिश हुई।
बारिश शुरू होते ही शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा और मौसम सुहावना हो गया। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को बादलों की इस मेहरबानी से राहत मिली। बारिश के दौरान शहर में ठंडी हवाओं का दौर भी चला, जिससे तापमान में गिरावट महसूस हुई।
हालांकि बारिश का दौर ज्यादा देर नहीं चला, लेकिन कम समय में हुई तेज बारिश ने शहर के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। आसमान में बादलों की मौजूदगी को देखते हुए क्षेत्रवासियों को आने वाले घंटों में भी बारिश की उम्मीद बनी हुई है।


