in

सोजत: गाडोलिया लोहार कॉलोनी के राजकीय विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, 45 प्रतिभागियों ने लिया भाग।

सोजत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के तत्वावधान में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को गाडोलिया लोहार कॉलोनी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार तथा सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी के निर्देशानुसार और तालुका विधिक सेवा समिति सोजत की अध्यक्ष एवं अपर जिला सेशन न्यायाधीश रेखा रानी के आदेशानुसार आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में अधिकार मित्र सांवल प्रभात व्यास ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उनके मौलिक अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, सुरक्षा के अधिकार, बाल श्रम निषेध एवं बाल विवाह निषेध जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को उनके साथ होने वाले शोषण एवं दुर्व्यवहार से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया।

बच्चों को बिना डर अपनी बात रखने के लिए किया प्रेरित…

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने, सुरक्षित वातावरण में रहने तथा सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। बाल अधिकारों का उल्लंघन होने पर संबंधित अधिकारियों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त की जा सकती है। बच्चों को प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे बिना डर के अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनके सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बढ़ाना रहा। अंत में बाल अधिकारों का सम्मान करने और बच्चों के सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य के निर्माण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, जितेन्द्र सिंह लखावत, ललिता जैलिया, घनश्याम जांगिड़, अधिकार मित्र सांवल प्रभात व्यास सहित लगभग 45 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बगड़ी नगर: नाम वापसी के बाद सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 11 उम्मीदवार मैदान में; 6 वार्ड पंच चुने गए निर्विरोध

पाली जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर विशेष पैकेज दे सरकार : ऐश्वर्या सांखला