in

सोजत:पुलिसकर्मी को चुनाव ड्यूटी के दौरान बस में मिला पर्स, तीन दिन की तलाश के बाद मालकिन को लौटाया।

सोजत। चुनाव ड्यूटी पर जाते समय बस में मिले पर्स को उसकी मालकिन तक पहुंचाकर सोजत पुलिस की कालिका टीम में कार्यरत पुलिसकर्मी माया (एमएफसी 1757) ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। माया ने तीन दिन तक लगातार प्रयास कर पर्स की मालकिन का पता लगाया और उसमें रखे तीन हजार रुपये सहित पर्स लौटाकर पुलिस के सेवाभाव का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी माया देसूरी चुनाव ड्यूटी के लिए पाली से देसूरी जा रही थीं। इस दौरान उन्हें बस में एक पर्स मिला, जिसमें तीन हजार रुपये रखे हुए थे। पर्स मिलने के बाद माया ने उसकी मालकिन की तलाश शुरू की।

तीन दिन के अथक प्रयासों के बाद पता चला कि पर्स भीमालिया गांव निवासी संतोष पुत्री नरेन्द्र सिंह का है। इसके बाद संतोष को बुलाकर माया ने उनका पर्स उसमें रखी पूरी रकम सहित सुपुर्द कर दिया।

पुलिसकर्मी माया की इस ईमानदार पहल ने पुलिस की संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जनसेवा के भाव को उजागर किया। उनका यह कार्य समाज में ईमानदारी और नैतिक मूल्यों के प्रति सकारात्मक संदेश देने वाला है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: दीपावली पर भामाशाह महेंद्र राठौड़ ने बालिकाओं को भेंट की फैंसी ड्रेस।

राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी में एक दिवसीय रोल प्ले ट्रेनिंग सेशन आयोजित, सोजत के अधिवक्ताओं ने निभाई सहभागिता।