in

जोधपुर में श्रीमाली ब्राह्मण समाज का ‘अणगा मेला’ 24 अगस्त को पंचकुंड में।

जोधपुर। श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा सामाजिक एकता और परंपराओं के प्रतीक ‘अणगा मेला’ का आयोजन 24 अगस्त, रविवार को किया जाएगा। यह मेला मंडोर की सुरम्य वादियों में स्थित सुखेश्वर महादेव मंदिर, पंचकुंड में आयोजित होगा।

समाज के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा और मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि मेले की शुरुआत प्रातः प्रभातफेरी से होगी। इसके बाद मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण और वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा अभिजीत मुहूर्त में रुद्राभिषेक किया जाएगा। दोपहर बाद चार बजे गोगा पूजन के साथ ठंडे भोजन का भोग लगाया जाएगा।

सायंकाल में महिलाओं और बच्चों के लिए मेहंदी, मांडना, नींबू-चम्मच दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। समाज के युवा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे और भगवान शंकर की झांकी का ऋतु पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा।

मेले में आगंतुकों के लिए रियायती दरों पर खान-पान स्टॉल्स और निःशुल्क बस सुविधा की व्यवस्था रहेगी। मंदिर परिसर की सफाई, रंग-रोगन और अन्य तैयारियां समाजजन करवा रहे हैं।

आयोजन की व्यवस्थाओं में माधव जोशी, रितेश दवे, ओमप्रकाश बोहरा, तोष एच. दवे, राजकुमार बोहरा, प्रदीप कुमार बहुरा, सुरेंद्र कुमार दवे, नरेंद्र त्रिवेदी, विकास व्यास, भानुप्रताप बोहरा, नागेंद्र दवे, कालीचरण ओझा, गिरिश जोशी, सतीश ओझा, सुनील श्रीमाली, सरला ओझा और नित्या ओझा सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

यह मेला समाज की एकजुटता और संस्कृति का जीवंत उदाहरण बनने जा रहा है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: दिव्यांग बच्चों संग मनाया गया युवांश टांक का जन्मदिन।

रामदेवरा में श्रद्धालुओं से अवैध शुल्क वसूली का मामला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लिया संज्ञान