in

सोजत में शादी समारोह के दौरान कार से 6 बैग चोरी, 30 हजार नकदी व महंगे कपड़े ले उड़े चोर।

सोजत। शहर में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। शादी समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर बदमाश करीब 6 बैग चोरी कर ले गए, जिनमें लगभग 30 हजार रुपए की नकदी और शादी के लिए खरीदे गए महंगे कपड़े रखे हुए थे।

घटना गुरु सेवा समिति के पास स्थित मैरिज हॉल के सामने पार्क क्षेत्र की है। पीड़ित पाली निवासी अमित जैन ने बताया कि वे दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी कार को पार्क के पास खड़ी कर शादी समारोह में शामिल होने चले गए थे।

शाम करीब 5 बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि कार के एक तरफ का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखे सभी बैग गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत सोजत पुलिस थाने में सूचना दी।

सूचना मिलने पर सहायक पुलिस निरीक्षक मोहम्मद शफी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वही लोगो ने सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्थान कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को दिल्ली में मिला ‘जीत का मंत्र’