जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की 8 करोड़ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने और पारदर्शी एवं जवाबदेही भरा सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
अतिवृष्टि से प्रभावितों के लिए विशेष अभियान
सीएम ने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में 2 सितंबर से 3 दिवसीय विशेष राहत अभियान चलाने के आदेश दिए।
जिला कलक्टर्स को निर्देशित किया गया कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे।
फसल खराबे की गिरदावरी रिपोर्ट शीघ्र भेजने के भी निर्देश।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में फंसे राजस्थान के नागरिकों के लिए भी राहत उपायों पर चर्चा।
“शहर चलो अभियान” – 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
शहरी निकायों में सफाई व्यवस्था सुधार, स्ट्रीट लाइट लगाने, आवारा पशुओं को पकड़ने, लंबित प्रकरणों का निस्तारण और सड़क मरम्मत जैसे कार्य होंगे।
व्यापक प्रचार-प्रसार और पूर्व तैयारी कैंप लगाने के निर्देश दिए गए।
“ग्राम चलो अभियान” – 18 सितंबर से
हर पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायतों में यह अभियान सप्ताह में तीन दिन चलेगा।
सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन, स्वास्थ्य शिविर, विद्यालयों की मरम्मत, बीज मिनी किट वितरण जैसे कार्य होंगे।
सहकार सदस्यता अभियान – 2 से 15 अक्टूबर तक
राज्यभर में सहकार सदस्यता बढ़ाने के लिए अभियान चलेगा।
सख्त अनुशासन और कानून-व्यवस्था पर जोर
सीएम ने कहा कि लापरवाह और भ्रष्ट कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला कलक्टर्स से ऐसे कार्मिकों की सूची मांगी गई।
पुलिस को हर घटना पर त्वरित कार्रवाई और जनता में भरोसा बढ़ाने के निर्देश।
अन्य प्रमुख निर्देश
आंगनबाड़ी, विद्यालय और अस्पताल भवनों की मरम्मत व नए निर्माण के प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं।
पीएम स्वनिधि, खाद्य सुरक्षा, लखपति दीदी और पीएम कुसुम योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ा जाए।


