in

पाली को मिला नया पुलिस अधीक्षक, श्री आदर्श सिंधु होंगे नए एसपी।

पाली। जिले को लंबे इंतजार के बाद नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। आईपीएस अधिकारी आदर्श सिंधु को पाली का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

 

वे वर्तमान में नई दिल्ली स्थित 12वीं बटालियन आरएसी में कमांडेंट पद पर कार्यरत थे। पाली की पूर्व एसपी पूजा अवाना के दिल्ली ट्रांसफर के बाद से यह पद रिक्त था। तब से एएसपी विपिन कुमार शर्मा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

 

आदर्श सिंधु 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पाली कांग्रेस संगठन में नए महासचिव नियुक्त”

राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान: राहत कार्य, शहर चलो और ग्राम चलो अभियान शुरू।