पाली। डीएनटी आंदोलन से जुड़े 6 कार्यकर्ता मंगलवार को 17 दिन बाद कोर्ट के आदेश पर जेल से रिहा हुए। जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने उनका गले मिलकर स्वागत किया। फूलमालाएं पहनाकर कंधों पर उठाया गया और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जताई गई।

इस दौरान डीएनटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह देवासी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने डीएनटी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर वादाखिलाफी की है, लेकिन इससे आंदोलन कमजोर नहीं होगा।
उन्होंने कहा, “हम डरने वाले नहीं हैं, डीएनटी अपने हक की लड़ाई और ज्यादा मजबूती से लड़ेगी।”
देवासी ने चेतावनी देते हुए ऐलान किया कि 10 फरवरी को जयपुर के शहीद स्मारक पर विधानसभा घेराव किया जाएगा और हजारों कार्यकर्ता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
इस मौके पर डीएनटी प्रदेशाध्यक्ष रतननाथ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि 7 नवंबर 2025 को पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के बालराई गांव के पास डीएनटी समाज के लोग अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई थी। बाद में वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया था।
5 दिसंबर को हुई सरकारी वार्ता में 78 लोगों पर दर्ज केस वापस लेने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे समाज में भारी नाराजगी फैल गई थी।
अब 17 दिन बाद रिहाई के बाद डीएनटी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
पाली में हाईवे जाम मामले में गिरफ्तार 6 लोग कोर्ट के आदेश पर बाहर आए, जयपुर घेराव की चेतावनी।