पाली/जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली प्रवास के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले करते हुए स्पष्ट किया कि मोदी सरकार की ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति के कारण ही आज भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हो रहा है।
🔹 मुख्य बिंदु:
ट्रेड डील में ऐतिहासिक बदलाव: टैरिफ को 50% से घटाकर 18% किया गया, जिससे निर्यात बढ़ेगा और व्यापारियों को सीधा फायदा होगा।
रेलवे और कनेक्टिविटी: पाली से दिल्ली के लिए रात्रि ट्रेन का आश्वासन मिला; जल्द शुरू हो सकती है सेवा।
जवाई बांध पुनरोद्धार: कांग्रेस ने काम रोका, लेकिन भजनलाल सरकार ने ₹3,000 करोड़ स्वीकृत कर काम शुरू कराया।
पाकिस्तान को करारा जवाब: सिंधु जल समझौते पर कड़ा रुख; पानी का उपयोग अब देश के किसानों के लिए होगा।
संसद की मर्यादा: विपक्ष के हंगामे को राठौड़ ने बताया ‘लोकतंत्र के लिए घातक’।

