पाली । 31 जनवरी 2026 कालू कोलानी: इलाके में उस वक्त मातम पसर गया
जब एक 5 वर्षीय मासूम की निर्माणाधीन मकान के पानी के हौद (टैंक) में डूबने से मौत हो गई।
घटना का विवरण:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी आरिफ कुरैशी का बेटा साबिर घर के बाहर खेल रहा था। पास ही में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है, जहाँ पानी के लिए बनाए गए हौद पर ढक्कन नहीं लगा था। साबिर की माँ घर के कामों में व्यस्त थीं, इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते अचानक खुले हौद में जा गिरा।

पड़ोसियों ने की बचाने की कोशिश:
पड़ोसी रहीम उर्फ टीपू ने बताया कि जैसे ही बच्चे के हौद में गिरने का पता चला, वे और मोहल्ले के अन्य लोग तुरंत उसे बाहर निकालकर अस्पताल लेकर भागे। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने मासूम साबिर को मृत घोषित कर दिया।
लापरवाही बनी काल:
इस घटना ने एक बार फिर निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर किया है। बिना ढक्कन के खुले हौद और गड्ढे रिहायशी इलाकों में मासूमों के लिए काल साबित हो रहे हैं। *RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी***********

