in

सोजत रोड | मनरेगा मजदूरों से कांग्रेस नेताओं की सीधी संवाद बैठक, केंद्र सरकार के बदलावों पर उठे सवाल।

सोजत रोड । नगरपालिका क्षेत्र में मनरेगा कार्यस्थल पर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीपराज सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी विजेन्द्र चौधरी, विष्णु सैन एवं पूर्व वार्ड पंच साबिर अली ने मनरेगा मजदूरों से रूबरू होकर चर्चा की। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना में किए गए हालिया बदलावों की जानकारी मजदूरों को दी गई और उनके प्रभावों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

प्रदीपराज सिंह ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में किए गए बदलाव गरीब मजदूरों, किसानों और ग्रामीण तबके के हितों पर सीधा असर डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन परिवर्तनों से पंचायतों के अधिकार सीमित हो रहे हैं, वहीं राज्य सरकारों पर भी आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

वरिष्ठ कांग्रेसी महामंत्री विजेन्द्र चौधरी ने कहा कि पहले मजदूरों को समय पर काम और भुगतान मिल जाता था, लेकिन अब ऑनलाइन प्रक्रियाओं और नियमों की जटिलता के कारण भुगतान में देरी हो रही है। इससे कई मजदूर रोजगार से वंचित हो रहे हैं और उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व वार्ड पंच साबिर अली ने मजदूरों से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा रोजगार की गारंटी का मजबूत माध्यम है, लेकिन इसके सही क्रियान्वयन के लिए मजदूरों को जागरूक रहना जरूरी है।

वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी विष्णु सैन ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का बड़ा साधन रही है, लेकिन वर्तमान नीतियों के कारण महिलाओं के सामने भी नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने मजदूरों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर उनके हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी। मनरेगा मजदूरों ने भी अपनी व्यथा साझा करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिव तांडव की गूंज, झांकियों की छटा और कलश यात्रा का उल्लास, पाली में विश्वकर्मा जयंती पर जांगिड़ समाज की भव्य शोभायात्रा।

निर्माणाधीन मकान के खुले हौद में गिरा 5 साल का मासूम डुबने से हुई मौत परिजनों पर टुटा दुःख का पहाड़