in

सोजत रोड क्षेत्र में दंपति के विवाद के बाद पति की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस।

सोजत रोड थाना क्षेत्र के गुड़ागिरी कस्बे में दंपति के बीच हुए विवाद के बाद पति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सोजत रोड पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी।

परिजनों द्वारा दी गई प्राथमिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद यह दुखद घटना घटित हुई। हालांकि अभी तक मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मामले की जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। सोजत रोड थाना अधिकारी कमला चौहान स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई एवं जांच प्रक्रिया का निरीक्षण कर रही हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में सिंधी समाज को मिली भव्य सौगात: झूलेलाल धाम का लोकार्पण, लग्जरी सुविधाओं से सुसज्जित भवन बना आकर्षण का केंद्र।

मतदाता पुनरीक्षण सूची SIRप्रर्क्रिया के बाद जारी नोटिस के बाद भटकते SCSTओर अल्पसंख्यक वर्गों के मतदाता