in

सोजत में आज पहली बार पधारें भगवान झूलेलाल जी के 26वें वंशज,निकली भव्य शोभायात्रा।

सोजत सिटी। सिंधी समाज के प्राचीन तीर्थ श्री झूलेलाल वरुण देव मंदिर, भरूच (गुजरात) के गादीपति एवं भगवान झूलेलाल के 26वें वंशज ठकुर साई मनीषलाल जी साहिब के सोजत में प्रथम आगमन को लेकर सिन्धी उत्साह का माहौल रहा। पुज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति सोजत के तत्वावधान में उनका भव्य स्वागत किया गया।

सोमवार को दोपहर दादावाड़ी से संत मनीषलाल जी साहिब के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई सिंधियों का बास स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पहुंची, जहां संत के प्रवचन के पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर सिंधी समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन के तहत सिन्धी समाज के मुखी दयालदास पुरुषवाणी, बाबा साहेब सुंदरदास आड़वाणी,दिपू पुरुषवाणी,जितेन्द्र पुरुषवाणी,साजन हिराणी,सच्चानन्द हिराणी,मुकेश हिराणी,सुन्दर मुलचंदाणी,राजेश लखानी,आसनदास लखानी,मुकेश पुरुषवाणी,रामलाल पुरुषवाणी,श्यामलाल पुरुषवाणी,दिलीप पुरुषवाणी,करण पुरुषवाणी,नारूभाई मुलानी, सहित पुज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के पदाधिकारी एवं समाजजनो ने शोभा यात्रा मे भाग लेकर शोभा बढाई । समाज द्वारा संत के स्वागत को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष पुष्पो से सजावट की गई हैं।

 

नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकूमं,नगरपालिका उपाध्यक्ष रामलाल सांखला,नरपतराज सोलंकी,श्यामलाल गेहलोत,पार्षद राकेश पंवार,पार्षद तरुण सोलंकी सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने राजपोल गेट पर शोभायात्रा व पुज्य संत का माल्यार्पण एंव पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

सिंधी समाज के लिए यह अवसर ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण रहा, क्योंकि पहली बार भगवान झूलेलाल जी के वंशज का सोजत आगमन हुआ।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कौम खैरादियान टूर्नामेंट में JK इलेवन ने जीत का गाड़ा झंडा भूरट क्लब़ को पछाड़ा

पाली में सिंधी समाज को मिली भव्य सौगात: झूलेलाल धाम का लोकार्पण, लग्जरी सुविधाओं से सुसज्जित भवन बना आकर्षण का केंद्र।