in

राष्ट्रीय पशु पालक संघ DNT के कार्यकताओं की जैल से रिहाई राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह देवासी व प्रदेशाध्यक्ष रतननाथ की मौजूदगी में निकाली रैली

पाली जिला मुख्यालय पर आज डीएनटी राष्ट्रीय पशु पालक संघ के 6कार्यकर्ताओं के

17 दिन जैल में रहने के बाद रिहाई होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह देवासी व प्रदेशाध्यक्ष रतननाथ सहित सैकड़ों DNTकार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर कांधे पर उठाया।ओर राज्य सरकार के वादा खिलाफी को लेकर जोरदार नारेबाजी की।ओर जैल से अहिंसा सर्किल मस्तान बाबा सर्किल होते हुए नये बस स्टैंड से सुमेरपुर की ओर काफ़िले के साथ निकलें।

ज्ञात रहें DNT7नवंम्बर 2025को पुलिस थाना गुडा एंदला के बालराई ग्राम में DNT द्वारा 10सूत्री मांगों को लेकर एक विशाल धरना प्रदर्शन कर हाइवे जाम किया गया था।ओर पुलिस प्रशासन द्वारा जाम हटाने से DNT कार्यकर्ताओं ओर पुलिस के बीच में हल्की झड़प भी हुई थी।ओर वार्ता के बाद धरना समाप्त किया गया था।5दिसंम्बर को हुई वार्ता में 78 लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने पर सरकार ओर DNT संघ के बीच सहमति जताई गई थी। लेकिन बाद में राजकार्य में बाधा ओर हाइवे जाम को लेकर 6लोगों की गिरफ्तारी की गई थी जो आज 17दिन बाद रिहा हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह देवासी ने कहा कि आगामी 10फरवरी को जयपुर में सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में शहीद स्मारक विधानसभा का घेराव किया जाऐगा ओर DNT के हक अधिकारों की हिफाजत की जाऐगी।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बजट 2026: हाई-स्पीड रेल से लेकर पर्यटन तक, राजस्थान को विकास की कई सौगाते।

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 10 वें फाइनल की दहलीज पर भारत, सेमीफाइनल में आज अफगानिस्तान से मुकाबला