in

पाली: बांगड़ हॉस्पिटल में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त, संदिग्धों से पूछताछ और वार्ड एंट्री पर रोक।

पाली। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बांगड़ हॉस्पिटल में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन हरकत में आ गया है। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए।

बैठक में डॉ. आर.के. विश्नोई ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि हॉस्पिटल परिसर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से तुरंत पूछताछ की जाए। साथ ही बिना भर्ती कार्ड के किसी भी बाहरी व्यक्ति को वार्ड में प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों और उनके परिजनों के अलावा किसी अनावश्यक व्यक्ति को वार्ड के अंदर जाने से रोका जाएगा।

पुलिस गश्त को लेकर भी सख्ती..

हॉस्पिटल प्रबंधन ने पुलिस गश्त को लेकर भी कड़े रुख अपनाए हैं। डॉ. विश्नोई ने बताया कि हॉस्पिटल परिसर में पुलिस की नियमित गश्त होनी चाहिए। इसके लिए कोतवाली थाना पुलिस से समन्वय कर जल्द ही व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

78 सीसीटीवी कैमरे बंद, जल्द दुरुस्ती के निर्देश

बैठक में सामने आया कि हॉस्पिटल परिसर में लगे कुल 142 सीसीटीवी कैमरों में से 78 कैमरे फिलहाल बंद पड़े हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए सभी खराब कैमरों को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

55 सुरक्षाकर्मी तैनात, फिर भी उठे सवाल..

बांगड़ हॉस्पिटल में वर्तमान में कुल 55 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, इसके बावजूद चोरी की घटनाओं का लगातार सामने आना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। मरीजों और उनके परिजनों ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

बुधवार को वृद्धा का पर्स चोरी..

हाल ही में बुधवार को पर्ची लेने लाइन में खड़ी वृद्धा भंवरी देवी के बैग से अज्ञात व्यक्ति ने पर्स चोरी कर लिया था। इससे पहले हॉस्पिटल परिसर से बाइक चोरी और जूते चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने बांगड़ हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है। अब प्रबंधन का कहना है कि सख्त निगरानी और पुलिस समन्वय के जरिए भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत NH-162 पर बड़ा हादसा टला: मवेशी बचाने के चक्कर में पपीता से भरा ट्रक पलटा, हाईवे पर लगा लंबा जाम।

सवराड़ में रात्रि चौपाल: पेयजल-बिजली से लेकर सड़क व अतिक्रमण तक गूंजी ग्रामीणों की आवाज, अफसरों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।