in

बगडी: सारंगवास में होली की खर्ची नही मिलने पर की गयी हत्या पर भड़के ग्रामीण, अस्पताल मोर्चरी के बाहर गुस्साए ग्रामीणों का धरना।

बगड़ी से आरीफ गौरी की रिपोर्ट।

सोजत। बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगवास में होली के दिन खर्ची के रूप में रुपए नहीं देने पर एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजन और समाज के लोग बगड़ी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सारंगवास के पास रास्ते में तीन-चार युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली। होली का त्योहार होने का हवाला देते हुए उन्होंने खर्ची के रूप में रुपए मांगे। जसवंत सिंह द्वारा रुपए देने से मना करने पर आरोपी भड़क गए और उन पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई।

घटना के बाद घायल जसवंत सिंह को तत्काल बगड़ी राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और राजपूत समाज के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। जसवंत सिंह की मौत के बाद परिजनों व समाज में गहरा रोष व्याप्त हो गया। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के सामने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा उचित मुआवजा देने की मांग रखी है। इसके साथ ही क्षेत्र की गोचर भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग भी उठाई गई है।

इन मांगों को लेकर परिजन और ग्रामीण बगड़ी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था और ग्रामीण मुआवजे व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्यावर के ऐतिहासिक बादशाह मेले में शोक: बादशाह की भूमिका निभा रहे चंद्रशेखर अग्रवाल का निधन।

आज भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल, जीतने वाली टीम फाइनल में बनाएगी जगह।