in

ब्यावर के ऐतिहासिक बादशाह मेले में शोक: बादशाह की भूमिका निभा रहे चंद्रशेखर अग्रवाल का निधन।

ब्यावर। शहर में बुधवार को आयोजित ऐतिहासिक बादशाह मेले के दौरान अचानक दुखद घटना से शोक की लहर दौड़ गई। मेले में बादशाह की भूमिका निभा रहे चंद्रशेखर अग्रवाल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में पारंपरिक खर्ची लूटने की रस्म चल रही थी। इसी दौरान चंद्रशेखर अग्रवाल को अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई। मौके पर मौजूद लोगों और आयोजकों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उन्हें तत्काल अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।

घटना की खबर फैलते ही मेले में मौजूद लोगों में शोक छा गया और उत्सव का माहौल गम में बदल गया। शहरभर में इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया जा रहा है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उदयपुर:राज्यपाल कटारिया ने खेली होली:देशी-विदेशी टूरिस्टो ने जमकर उड़ाया गुलाल, खचाखच भरा जगदीश चौक।

बगडी: सारंगवास में होली की खर्ची नही मिलने पर की गयी हत्या पर भड़के ग्रामीण, अस्पताल मोर्चरी के बाहर गुस्साए ग्रामीणों का धरना।