in

उदयपुर:राज्यपाल कटारिया ने खेली होली:देशी-विदेशी टूरिस्टो ने जमकर उड़ाया गुलाल, खचाखच भरा जगदीश चौक।

उदयपुर के जगदीश चौक में हजारों की संख्या में शहरवासी होली खेल रहे है। यहां डीजे पर युवा और टूरिस्ट झूम रहे है।

उदयपुर शहर में खासकर जगदीश चौक में हर साल की तरह होली का जश्न बड़े ही जोश और उत्साह से सेलिब्रेट किया जा रहा है। पूरा चौक युवाओं से खचाखच भरा है। हिंदी-पंजाबी सॉन्ग्स पर हर कोई मस्ती से झूम रहा है। गुलाल उड़ाया जा रहा है और रंग फेंका जा रहा है।

उदयपुर के जगदीश चौक पर झूमते युवा और उड़ाते गुलाल।

उदयपुर के जगदीश चौक पर झूमते युवा और उड़ाते गुलाल।

रंगों के इस पर्व पर देश-विदेश से आए टूरिस्ट भी बखूबी रम गए हैं। वे भी होली को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। जगदीश मंदिर की सीढ़ियों से लेकर आसपास होटल्स की छतों, खिड़कियों पर लोग इस जश्न के गवाह बन रहे हैं। भारी भीड़ के कारण जगदीश चौक आने वाले रास्तों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी है।

मौके पर पुलिस जाब्ता लगाया है, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। यहां शहर के अधिकारियों ने भी होली सेलीब्रेट की और एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दे रहे है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होली पर रुपए(खर्ची) नहीं देने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

ब्यावर के ऐतिहासिक बादशाह मेले में शोक: बादशाह की भूमिका निभा रहे चंद्रशेखर अग्रवाल का निधन।