in

होली पर रुपए(खर्ची) नहीं देने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

पाली/बगड़ी। होली के त्योहार के बीच रुपए(खर्ची) नहीं देने पर बदमाशों द्वारा एक बुजुर्ग की लाठियों से पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

एडिशनल एसपी जयसिंह तंवर ने बताया कि पाली जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के बडलिया बेरा निवासी भूराराम (40) पुत्र जगराम सीरवी और केर खेड़ा गांव निवासी जसवंत सिंह (51) पुत्र सुमेर सिंह बुधवार दोपहर बाइक से केलवाज से हरियामाली की ओर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार सारंगवास गोशाला के पास रास्ते में तीन-चार बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाई और होली कि खर्ची के नाम पर रुपए मांगे। जसवंत सिंह द्वारा रुपए देने से मना करने पर बदमाश भड़क गए और उन्होंने जसवंत सिंह के सिर पर लाठी से वार कर दिया।

गंभीर घायल अवस्था में जसवंत सिंह को तुरंत बगड़ी अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को अवगत कराया और आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित कर रवाना कर दीं। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

इस बीच मृतक के परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश जताया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर मीडिया कार्यशाला आयोजित,कार्यक्रम का शुभारंभ किया भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भण्डारी ने।

उदयपुर:राज्यपाल कटारिया ने खेली होली:देशी-विदेशी टूरिस्टो ने जमकर उड़ाया गुलाल, खचाखच भरा जगदीश चौक।