in

पाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर मीडिया कार्यशाला आयोजित,कार्यक्रम का शुभारंभ किया भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भण्डारी ने।

पाली। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग पाली के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 सप्ताह कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आत्मा कृषि विभाग के सभागार में मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने किया।

उपनिदेशक महिला अधिकारिता भागीरथ चौधरी ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत जनप्रतिनिधियों, मीडिया, विभागीय अधिकारियों एवं एनजीओ की सहभागिता से विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि सुनील भंडारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश और देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चिकित्सा, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने लखपति दीदी जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास धरातल पर किए जा रहे हैं। साथ ही संसद में एक तिहाई आरक्षण देकर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने कहा कि कार्यशाला में उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से नोट कर उन पर अमल होना चाहिए, तभी कार्यशाला की सार्थकता सिद्ध होगी। कार्यशाला में विभिन्न अधिकारियों और कार्मिकों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता की सहायक निदेशक टीना अरोड़ा ने विधि से संघर्षरत बालकों, गोद लेने की प्रक्रिया, अनाश्रित एवं असुरक्षित बच्चों, दत्तक ग्रहण, बाल श्रम और बाल विवाह संबंधी प्रावधानों पर जानकारी दी। वरिष्ठ महिला अधिकारिता अमृत जांगिड़ ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना 2021 तथा कालीबाई भील उड़ान योजना के बारे में बताया।

समेकित बाल विकास की सुपरवाइजर रीना मेवाड़ा ने मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र रोहट की मानसी भंसाली ने बताया कि केंद्र पर पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग, विधिक सहायता और दोनों पक्षों में समझाइश कर सुलह करवाने का कार्य किया जाता है।

जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वुमन की जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लाडो प्रोत्साहन योजना सहित विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। कालिका पेट्रोलिंग टीम की सुनीता और राधा ने शहर में महिला उत्पीड़न और छेड़छाड़ जैसे मामलों की मॉनिटरिंग तथा पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया।

सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक देवी बामणिया ने पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली निशुल्क सेवाओं की जानकारी दी। इसी क्रम में भाजपा प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-2, अंत्योदय योजना सहित जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता नारायण कुमावत ने पॉक्सो के तहत पीड़ितों को मिलने वाली कानूनी सहायता और दोषियों के लिए सजा के प्रावधानों की जानकारी दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मांगीलाल तंवर ने पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, विवाह पूर्व संवाद केंद्र तथा विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी देते हुए कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यशाला में पूर्व सभापति मूलसिंह भाटी, जनप्रतिनिधि रामकिशोर साबू, अशोक चौधरी, भाग्यश्री, इंदुबाला, अजीज खान और विक्रम चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज्योतिष वैज्ञानिक एवं तार्किक सोच पर आधारित — प्रो. धर्मेंद्र शर्मा।

होली पर रुपए(खर्ची) नहीं देने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।