सोजत। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की आराध्य देवी मां महालक्ष्मी का प्राकट्योत्सव आज श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। चांदपोल स्थित समाज भवन शिवबाड़ी में दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।
समाज अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा एवं मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि प्राकट्योत्सव के अवसर पर सुबह 11 बजे पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद श्रीसूक्त का पाठ कर मां महालक्ष्मी को 108 कमल पुष्प अर्पित किए जाएंगे। शाम को आरती के पश्चात महिला मंडल द्वारा भजनों की भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यकारी अध्यक्ष माधव जोशी ने बताया कि श्रद्धालुओं को कमल गट्टा एवं विशेष रूप से तैयार खीरान का प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं रात्रि 12 बजे मां महालक्ष्मी के प्राकट्योत्सव पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
आयोजन की व्यवस्थाओं में ओमप्रकाश बोहरा, तोष एच. दवे, रितेश दवे, राजकुमार बोहरा, रवि कुमार दवे, प्रदीप कुमार बहुरा, सुरेन्द्र कुमार दवे, नरेंद्र त्रिवेदी, कृष्णावतार दवे, कालीचरण ओझा, गिरिश जोशी, हेमंत त्रिवेदी, विकास व्यास, नरेंद्र ओझा, भानुप्रताप बोहरा, सरला ओझा एवं नित्या ओझा सहित समाजबंधु जुटे हुए हैं।


