in

महिला दिवस पर राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा: 8 मार्च को राजस्थान रोडवेज कि बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर।

जयपुर/पाली ।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महिलाओं और बालिकाओं को राजस्थान स्टेट रोड़ कारपोरेशन (राजस्थान रोडवेज) की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। परिवहन विभाग के निर्देश के बाद रोडवेज प्रशासन ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार 8 मार्च को महिलाएं और बालिकाएं राज्य की सीमा के भीतर रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। यदि कोई बस राजस्थान से बाहर दूसरे राज्य तक जाती है तो राजस्थान की सीमा तक का सफर ही मुफ्त रहेगा, उसके बाद सामान्य किराया देना होगा।

केवल एक दिन के लिए मिलेगी सुविधा…

रोडवेज प्रशासन ने बताया कि यह विशेष सुविधा केवल 8 मार्च को ही लागू रहेगी। इसका समय रात 12 बजे से शुरू होकर रात 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसी अवधि में जारी किए गए टिकटों पर ही निशुल्क यात्रा मान्य होगी।

कंडक्टर टिकट मशीन से जारी करेंगे टिकट…

बसों में कंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ETIM) से टिकट जारी करेंगे। यदि किसी कारण से मशीन काम नहीं करती है तो टिकट बुक से टिकट दिया जाएगा, जिस पर महिला या बालिका यात्री और तारीख दर्ज की जाएगी।

एसी और वोल्वो बसों में नहीं मिलेगी सुविधा…

रोडवेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह फ्री यात्रा सुविधा एसी, वोल्वो और अखिल भारतीय परमिट पर चलने वाली बसों में लागू नहीं होगी। इन बसों में यात्रा करने पर महिलाओं को सामान्य किराया देना होगा।

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि महिला दिवस के अवसर पर यह पहल महिलाओं को सम्मान देने और उन्हें अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का लाभ दिलाने के उद्देश्य से की गई है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोविंदा का छलका दर्द: डेविड धवन पर लगाया वफादारी न निभाने का आरोप।

पांचेटिया विद्यालय में नवमी कक्षा की बालिकाओं को साइकिल वितरण, छात्राओं में खुशी की लहर।