जयपुर/पाली। राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में सुश्री मोनिका सैन को पाली जिले की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।
सुश्री मोनिका सैन वर्तमान में कमांडेंट हाड़ी रानी बटालियन, अजमेर के पद पर कार्यरत थीं। अब उनका तबादला कर उन्हें पाली जिले की कमान सौंपी गई है।
वहीं पाली के वर्तमान पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्दू का पदोन्नति के बाद तबादला कर उन्हें उप महानिरीक्षक पुलिस (डीआईजी), आर्म्ड बटालियन, जयपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
राज्य सरकार के इस आदेश के बाद पाली जिले में जल्द ही नई पुलिस अधीक्षक के रूप में सुश्री मोनिका सैन कार्यभार ग्रहण करेंगी।
प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को लेकर चर्चा का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में जिले की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

