in

सोजत: गौमाता को गुड़ खिलाकर मनाया जन्मदिन, गौ सेवा को बताया सर्वोच्च सेवा — डॉ. महेश सोनी।

सोजत सिटी। समाजसेवी, भारतीय रेलवे उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार फोरम जोधपुर संभाग के उपाध्यक्ष, सोजत भाजपा मंडल मंत्री तथा श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज पाली जिला मीडिया प्रभारी डॉ. महेश सोनी ने शुक्रवार 13 मार्च 2026 को अपना 40वां जन्मदिन गौमाता की सेवा कर सादगीपूर्ण तरीके से मनाया।

इस अवसर पर डॉ. महेश सोनी ने गौमाता को गुड़ खिलाकर जन्मदिन की शुरुआत की और गौ सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर अनावश्यक आडंबर और फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। यदि ऐसे अवसरों पर गौ सेवा, जरूरतमंदों की मदद या समाजहित के कार्य किए जाएं तो जीवन की सार्थकता बढ़ती है।

डॉ. सोनी ने कहा कि गौ सेवा ही परम सेवा है और इसका पुण्य केवल एक पीढ़ी ही नहीं बल्कि सात पीढ़ियों तक मिलता है। उन्होंने सभी से जीव मात्र पर दया करने और सेवा भाव से जीवन जीने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दिनभर शहर के गणमान्य नागरिकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने डॉ. महेश सोनी को जन्मदिन की बधाई दी। डॉ. सोनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में गांवशाही गैर का रंगारंग आयोजन, ढोल-थाली की थाप पर झूमे गेरिए।

सुश्री मोनिका सैन होंगी पाली की नई पुलिस अधीक्षक, श्री आदर्श सिद्दू कि हुई पदोन्नति।