in

सोजत: वृद्धाश्रम में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 80 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच।

सोजत। सोजत सेवा मण्डल, जी सी एस अस्पताल एवं सांखला क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय वृद्धाश्रम में “सेवा ही हमारा धर्म” अभियान के तहत निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य गरीब, वृद्ध एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना रहा।

शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से संबंधित परामर्श एवं सेवाएं प्रदान की। इसमें डॉ. हिमांशु सांखला (जनरल मेडिसीन), डॉ. कृपा पुरोहित सांखला (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. श्लोक शाह (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. शौनक चच्चा (जनरल सर्जन) ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।

सेवा मण्डल के मंत्री पुष्पतराज मुणोत ने बताया कि शिविर में करीब 80 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच के साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

महेंद्र सांखला जैतारण ने बताया कि शिविर में चिकित्सक सहायकों के रूप में अक्षय पंचाल, महिपाल सिंह वाघेला, हेमंत शर्मा, नवीन वैष्णव, तरुण सांखला एवं सुनील कुमार ने सेवाएं दीं।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में सेवा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणराम गहलोत, उपाध्यक्ष देवीलाल सांखला, ताराचंद सैनी, राजेन्द्र चौहान, जगदीश सिंह गहलोत, नन्द किशोर अग्रवाल, चम्पालाल सांखला, पारसमल प्रजापत, लक्ष्मण प्रजापत, ताराचंद सांखला, गणपतलाल गहलोत, कानाराम सांखला, महेंद्र गहलोत, चेनराज सांखला, अशोक सांखला एवं खीवराज सांखला सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत।पेयजल और बिजली संकट को लेकर भाजपा नेता गौतम तंवर का विरोध प्रदर्शन, जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन-फिल्टर हाउस पहुच कर किया प्रतिकात्मक स्नान।

नगर के जोधपुरिया गेट के बाहर स्थित श्रीमाली ब्राह्मण समाज की बगेची महालक्ष्मी बाटिका को विकसित करने के लिए समाज बंधुओं द्वारा विचार- विमर्श किया गया।