सोजत। महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि भारत वर्ष के समस्त श्रीमाली ब्राह्मण समाज बंधुओं के सहयोग से मास्टर प्लान बनाकर इसको भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए विकसित किया जाऐगा।
वर्तमान में यहाँ पर दो कमरे एवं लेट बाथ एवं पेयजल टांका निर्मित हैं उन्होने बताया कि लगभग 175 वर्ष पुरानी बगेची जो ज्ञानानन्द जी की बगेची के नाम से विख्यात है अब इसके प्रांगण में महालक्ष्मी वाटिका आदि विकसित कर इसे सामाजिक कार्यों के उपयोग में लिया जाएगा।
इस संबंध में रविवार को अध्यक्ष व्यास सहित श्रीमाली ब्राह्मण समाज के हितेंद्र व्यास,चेतन व्यास, धीरेन्द्र व्यास, जनार्दन दवे, दिलीप व्यास ,भंवरलाल व्यास, अजय व्यास ,अजय जोशी,आदि ने विस्तृत चर्चा की।

