in

अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह जी बारहठ की स्मृति में 24 मई को खंभालिया(द्वारका) में होगा भव्य ‘शहीद वंदना कार्यक्रम’।

सोजत। स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी एवं राष्ट्रभक्त अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह जी बारहठ की पुण्य स्मृति में आगामी 24 मई 2026 को जाम खंभालिया स्थित स्वामी विवेकानंद टाउनहॉल में भव्य ‘शहीद वंदना कार्यक्रम’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 बजे तक आयोजित होगा।

यह आयोजन चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन (CGIF) के ग्लोबल अध्यक्ष अनोप सिंह लखावत के नेतृत्व में चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन (CGIF) एवं चारण गढवी ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (CITO) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजन में सचिव कैलाश सिंह जाड़ावत की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

आयोजन के मुख्य आधार अनोपसिंह लखावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह जी बारहठ के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाना तथा बारहठ परिवार के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। कार्यक्रम में राजस्थान, गुजरात सहित देश-विदेश से चारण समाज के प्रबुद्धजन, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ईश वंदना से होगा। इसके बाद बारहठ परिवार के जीवन, संघर्ष और शौर्य पर आधारित विशेष लघु वृत्तचित्र एवं सांस्कृतिक मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा वीर बारहठ वंश एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर विशेष व्याख्यान दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में देश और समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को ‘भारत की अस्मिता और चारण’, ‘भारत का स्वतंत्रता संग्राम और चारण’ तथा ‘आजादी के आंदोलन में बारहठ पीढ़ी का योगदान’ जैसी श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। वहीं ‘वीर मूंछ पूजक’ के रूप में प्रसिद्ध अक्षयभाई गढवी को ‘धुवा मोरी युद्ध के साक्षी’ विषय पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रभु दान गढवी, ओमप्रकाश उज्ज्वल, प्रतापदान देथा ‘मेहरू’, डॉ. भारत गढवी, शैलेश गढवी एवं डॉ. अम्बादान रोहड़िया सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हस्तियां मंच साझा करेंगी।

राजस्थान से भी बड़ी संख्या में प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए खंभालिया रवाना होगा। इनमें कैप्टेन सिद्धार्थ चारण, देशराज सिंह लखावत, सरदार सिंह सांदू, महेंद्र सिंह खारी, हेतु सिंह चारण, लक्ष्मण सिंह लालस, शशि बाईसा, मिथिलेश चारण, जनक बाईसा, किरण रतनू, जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह लखावत, जयसिंह लखावत एवं अमर सिंह बारहठ(खारिया सोढा) सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल है

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगर के जोधपुरिया गेट के बाहर स्थित श्रीमाली ब्राह्मण समाज की बगेची महालक्ष्मी बाटिका को विकसित करने के लिए समाज बंधुओं द्वारा विचार- विमर्श किया गया।