in

उमस से बेहाल सोजत, आसमान पर टिकी हर नजर — बारिश का इंतजार बढ़ा रहा बेचैनी।

सोजत। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन-चार दिनों से भीषण उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिनभर तेज गर्मी और नमी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हल्की बूंदाबांदी के बावजूद उमस में कोई राहत नहीं मिली, बल्कि वातावरण और अधिक चिपचिपा हो गया है।

शहर का लगभग हर व्यक्ति इन दिनों आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहा है। किसान हों, व्यापारी या आम नागरिक, सभी को अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि बादलों की आवाजाही तो लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक जोरदार बारिश नहीं होने से लोगों की उम्मीदें अधूरी रह गई हैं।

मौसम विभाग की ओर से पिछले दिनों बारिश को लेकर जारी की गई कई भविष्यवाणियां भी सोजत क्षेत्र में सटीक साबित नहीं हो सकी हैं। इससे लोगों में निराशा बढ़ी है। दूसरी ओर लगातार उमस के कारण बाजारों में भीड़ कम हो गई है और घरों में भी लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं।

फिलहाल सोजतवासियों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं और हर कोई यही उम्मीद कर रहा है कि जल्द ही मेघ मेहरबान हों और झमाझम बारिश से उमस से राहत मिले।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नॉर्थ इंडियन स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मांगु सिंह दुदावत निभाएंगे मुख्य निर्णायक की भूमिका