in

नॉर्दर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मांगु सिंह और नरेश गोयल सम्मानित

लोहारू (हरियाणा): हरियाणा के लोहारू में आयोजित 4थी नॉर्दर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप का समापन भव्य सम्मान समारोह के साथ हुआ।

इस अवसर पर खेल और प्रतियोगिता के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग खिलाड़ी मांगु सिंह दुदावत (पाली) और नरेश गोयल (जोधपुर) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

हरियाणा स्ट्रेंथलिफ्टिंग संगठन द्वारा आयोजित इस समारोह में भारतीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग संघ के जनरल सेक्रेटरी बाबुल विकास, टेक्निकल डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह तथा नॉर्दर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग के सेक्रेटरी संदीप ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके खेल जीवन और उपलब्धियों की सराहना की।

इस दौरान राष्ट्रीय रेफरी एवं विभिन्न राज्यों से आए खेल पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

973वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर रहा ऐतिहासिक सोजत, इतिहास के पन्नों से सामने आए कई रोचक किस्से।