in

भक्ति और आस्था का महाकुंभ: बिलावास में 20 अगस्त से सात दिवसीय अखण्ड हरि कीर्तन

सोजत। धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश लेकर बिलावास ग्राम में सात दिवसीय अखण्ड हरि कीर्तन महोत्सव का आयोजन 20 अगस्त से होगा। श्रीचारभुजा मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में श्रीचारभुजा महाराज मंदिर के पावन प्रांगण में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

आयोजक मंडल के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ श्रावण सुदी अष्टमी, 20 अगस्त गुरुवार को होगा और धार्मिक आयोजन श्रावण सुदी चतुर्दशी, 27 अगस्त गुरुवार तक चलेगा। सात दिनों तक मंदिर परिसर में अखण्ड हरिनाम संकीर्तन की गूंज रहेगी। श्रद्धालु सामूहिक रूप से भगवान श्रीहरि का स्मरण, आराधना एवं संकीर्तन कर धर्मलाभ अर्जित करेंगे।

भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का बनेगा संगम

हरिनाम संकीर्तन की मधुर स्वर-लहरियों से श्रीचारभुजा मंदिर परिसर सात दिनों तक भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहेगा। आयोजन में बिलावास सहित आसपास के गांवों और क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। मंदिर समिति का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव, आपसी भाईचारे और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं।

श्रद्धालुओं से अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान

श्रीचारभुजा मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासी बिलावास की ओर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को महोत्सव में सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर अखण्ड हरिनाम संकीर्तन में सहभागी बनने तथा इस पावन धार्मिक आयोजन का धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत सिटी के न्यायिक अधिकारियों द्वारा स्कूलों में Transformative Tuesdays के तहत कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए

बगड़ी में बाबा रामदेव मंदिर पर वार्षिक मेला 23 अगस्त को