in

सोजत: हजरत मस्तानशाह बाबा उर्स और जश्ने ईदमिलादुन्नबी कि तैयारियां शुरू।

सोजत सिटी। हजरत मस्तान शाह बाबा रह.अ.का 123वां सालाना उर्स हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। उर्स को लेकर दरगाह कमेटी की ओर से तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। दरगाह परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलो से सजाया जाएगा।

उर्स और जश्ने ईदमिलादुन्नबी के अवसर पर दिनांक 26 अगस्त 2026 को दोपहर 2:30 बजे जश्ने ईद मिलादुन्नबी एवं मस्तान शाह बाबा की चादर का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस हजरत मस्तान शाह दरगाह से रवाना होकर चांदपोल गेट, थाना रोड, मुख्य बाजार एवं जैतारणिया गेट होते हुए पुनः दरगाह पहुंचेगा। जुलूस में बड़ी संख्या में जायरीन एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

वहीं, रात्रि में भव्य कव्वाली कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें प्रसिद्ध कव्वाल नदीम अंदाज एवं शौकत अंदाज अपने शानदार सूफी कलाम और कव्वालियों की प्रस्तुति देकर समां बांधेंगे। उर्स को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दरगाह कमेटी के सदर साकिर राजा सिलावट, सेक्रेट्री मोहसिन अली सैयद, अकबर पठान, जुबैर खान, राजू सिद्दीकी, नाजिम सिलावट सहित कमेटी के सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियो कि बैठक।

सोजत में चुनावी कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, क्रिटिकल बूथ, हथियार लाइसेंस, लाउड स्पीकर और सभाओं की अनुमति को लेकर दिए कड़े निर्देश।