in

26 अगस्त को पाली में निकलेगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ का विशाल जुलूस

नाड़ी मोहल्ला स्थित मिलाद चौक में देश के मशहूर ओलमाओं की तकरीर, सजावट व झांकी प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए जाएंगे पुरस्कार

पाली। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर अंजुमन सीरतुन्नबी, नाड़ी मोहल्ला, पाली की ओर से बुधवार, 26 अगस्त 2026 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

कार्यक्रम के तहत नाड़ी मोहल्ला स्थित मिलाद चौक में भव्य तकरीर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें देश के मशहूर ओलमाओं द्वारा तकरीर की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना मुफ्ती आलमगीर साहब मिस्बाही, नायब मुफ्ती-ए-आज़म राजस्थान, मरकज़ी दरगाह अल-जामेआतुल इस्लामिया, जोधपुर होंगे।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर मुस्लिम मोहल्लों में आकर्षक सजावट एवं विभिन्न झांकियां सजाई गईं। कमेटी की ओर से आयोजित सजावट एवं झांकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। 26 अगस्त को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं को भी इनामात एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

मिलाद चौक में तकरीर के पश्चात विशाल जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगा। जुलूस के सफल, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए कमेटी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जुलूस के समापन पर नाड़ी मोहल्ला में लंगर का आयोजन भी किया जाएगा।

अंजुमन सीरतुन्नबी की ओर से मुस्लिम समाज से अपील की गई है कि जुलूस में शांति, अनुशासन, आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ शामिल हों। साथ ही अपने घरों, दुकानों, मोहल्लों एवं मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाकर जश्ने ईद मिलादुन्नबी को हर्षोल्लास एवं मर्यादा के साथ मनाएं।

कमेटी सदर हाजी रफीक गौरी ने पाली शहरवासियों से भी इस मुबारक अवसर पर आपसी प्रेम, सद्भाव एवं कौमी एकता का संदेश देने तथा जुलूस के दौरान प्रशासन एवं आयोजन समिति के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कमेटी सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी, मौलाना अंसार आलम, सेक्रेट्री हाजी सईद अंसारी, प्रवक्ता आमीन अली रंगरेज, इसराइल खत्री, सय्यद रमजान सर, मेहबूब खिंवाड़ा, नजीर सिंधी, आदिल खान, आमीन गौरी, शकील अहमद नागौरी, गुलाम मुस्तफा, यूसुफ अशरफी, फरीद छिपा, जावेद जिलानी सहित अनेक कमेटी सदस्य मौजूद रहे और कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: भक्ति के रंग में रंगी सोजत की महिला कावड़ यात्रा, शिव आराधना में उमड़ा आस्था का सैलाब।

गुडाबीजा में 25 वर्षों से सावन-भाद्रपद में गूंज रहे महादेव के जयकारे।