*नशे में चूर अपराधी ने घर में घुसकर महिला पर किया घातक हमला आरोपी गिरफ्तार*
जोधपुर/बालेसर घटना जोधपुर जिले के कस्बा बालेसर के मस्जिद रोड़ स्थित सिलावटों के मौहल्ला में जोधपुर निवासी अपराधी सिद्धांत वाल्मीकि जो नशे का आदी बताया जा रहा है।नशे की हालत में सिलावटों के मौहल्ले में घुसकर सायरा पत्नी पुने खान के निवास पर दिन दहाड़े चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल पैदा कर दिया।ओर पुरे मौहल्ले में भय का वातावरण बन गया। घटना की सुचना मिलते ही बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची।
ओर चाकूबाजी की घटना में गंभीर घायल सायरा बानों को बालेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करवा कर जोधपुर रैफर किया।
वही घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को जो भागते समय गिरकर घायल हुआ था।उसे भी प्राथमिक उपचार करवा कर गिरफ्तार कर लिया गया है।ओर पुलिस पुरे घटनाक्रम की जांच करने में जुटी हुई है।
ज्ञात सुत्रों से जानकारी मिली है की आरोपी नशे का आदी हैं ओर रामदेवरा मेला से लौटते हुए नशे की तुनक में मौहल्ले में पहुंच कर चाकूबाजी की घटना को कारित किया। पुलिस की तत्परता से आरोपी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****
