*सिरतुन्नबी कमेटी की मिटींग में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी*

पाली जिला मुख्यालय पर आज रात्रि 9बजे नाडी मौहल्ला स्थित सिरतुन्नबी कमेटी के कार्यलय पर सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी की क़यादत में ईद मिलादुन्नबी के मुक़द्दस मौकै पर तैयारीयों को लेकर आज मिटींग रखी गई।
जिसमें कमेटी सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर गहन चर्चा कर विचार विमर्श किया।ओर सभी ने एक राय होकर कल गुरुवार को शहर में अंजुमनों की जानिब से की जाने वाली रोशनी व सजावट ओर झांकीयों को लेकर पाली शहर को 2भागों में बांटकर 2सर्वे टीम का गठन किया गया। जिसमें शहर के भीतरी इलाकों में सैय्यद रमजान अली/मेहबूब भाई खिंवाड़ा/ सईद भाई अंसारी/मौहम्मद फरीद/हाजी मोहम्मद इकबाल खिलजी/मोहम्मद शकील नागौरी/जावेद जिलानी/आमीन अली डायर/मौहम्मद युसूफ अशरफी/इंसाफ भाई सोलंकी/मौहम्मद साजिद/समीर खान मोयल/हाजी सैय्यद मुख्तियार अली/हाजी शौकत शाह अशरफी/निशार भाई घोसी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

वही बाहरी क्षेत्र के लिए टीम में जाकीर गौरी/आरीफ़ पिंजारा/शरीफ भाई गौरी/असगर भाई चुडीगर/नजीर भाई सिंधी/इक़बाल भाई नगरवाला को जिम्मेदारी सौंपी गई।जो अंजुमनों की हौंसला अफजाई करेंगी ओर साथ साथ मौहल्ला सजावट झांकी व मकान सजावट का सर्वे कर फस्ट सैकेंड व थर्ड इनाम के लिए सर्वे कर लिस्ट तैयार कर सदर साहब के सुपुर्द करेंगी।आज की मिटींग में जुलूस ए मौहम्मदी को लेकर भी सुझावों पर विचार विमर्श भी किया गया।ओर हुजूर ए अकदस मौहम्मद मुस्तफा सल्ल0अलैय वसल्लम की योमें पैदाइश की खुशी में मिलाद चौक नाडी मौहल्ला में व्यवस्था को लेकर भी अहम जिम्मेदारी पदाधिकारीयों को दी गई। जुलूस के दौरान भी पुलिस प्रशासन के साथ में सहयोग के लिए कमेटी के मेंबर्स को भी व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की जिम्मेदारी भी सौपी गई। जुलूस संयोजक शकील भाई नागौरी को ओर हाजी मोहम्मद इकबाल खिलजी को टीम को साथ लेकर व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस खास मिटींग में सैय्यद रमजान अली नायब सदर इंसाफ भाई सोलंकी हाजी स ईद अंसारी फैयाज बुखारी व गुलाम मुस्तफा भाई जान मकसूद भाई मौहम्मद रफीक अब्बासी पार्षद आमीन अली डायर शहजाद अली रंगरेज वरिष्ठ मेंबर्स इस्राइल भाई खत्री सलीम भाई मिस्किन समीर मोयल समाजसेवी फारुक रंगीला आरीफ पिंजारा व अमीर सोहेल खिलजी ओर असगर अली चुडीगर सैय्यद आदिल अली व हाजी शौकत शाह अशरफी एंव मेहबूब भाई खिंवाड़ा व समाजसेवी जावेद जिलानी मोहम्मद साजिद इक़बाल भाई नगरवाला हाजी मौहम्मद इक़बाल खिलजी व शकील भाई नागौरी ने भागीदारी निभाई।मिटींग के बाद सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी ने तमाम पदाधिकारियों व मेंबर्स को सरकार ए दो आलम की योमें पैदाइश की मुबारकबाद दी ओर सभी से अपनी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की अपील की। सदर गौरी व सैय्यद रमजान सर ने बताया की ईद मिलादुन्नबी व हुजूर ए पाक की 1500वीं योमें पैदाइश ओर जूलूस ए मौहम्मदी की तैयारियां क़रीब क़रीब पुरी कर ली गई है।
सदर गौरी ने तमाम मुस्लिम भाईयों को हुजूर की योमें पैदाइश शानो-शौकत से मनाने की मुबारकबाद दी।ओर सिरतुन्नबी कमेटी के सहयोग की अपील की।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****


