पाली। शहर की अंजुमन हिमायत-ए-इस्लाम चूड़ीगर बाजार कमेटी 1971 से लगातार कौम की ख़िदमात का जिम्मा उठा रही है। इसी कड़ी में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कमेटी द्वारा तकरीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले RJ 22 न्यूज़ के ब्यूरो चीफ़ जाहिद गौरी का स्वागत किया गया। गौरी हमेशा समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं और वे शहर की कई स्वयंसेवी संस्थाओं के भी सक्रिय सदस्य हैं।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो पत्रकारिता के साथ-साथ मानव सेवा में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।
RJ22 न्यूज कि पुरी टीम सहित सभी मित्रगणों ने श्री जाहीद गोरी को सम्मानित किये जाने पर हर्ष प्रकट किया और आशा व्यक्त कि के वे हमेशा समाजसेवा मे अपनी भुमिका का निर्वहन इसी निष्ठा के साथ करते हुए समाज मे एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते रहेगे।


