in

पाली: “लगातार बारिश से जवाई बांध के आठ गेट खोले, प्रशासन अलर्ट मोड पर”।

पाली। पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े जवाई बांध के आठ गेट शनिवार शाम खोल दिए गए। लगातार हो रही बारिश और जलग्रहण क्षेत्र में बढ़ती पानी की आवक के चलते दोपहर से ही प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई थी। दोपहर 2 बजे कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, अधीक्षण अभियंता राज भंवरायत, सहायक अभियंता अक्षय कुमावत, कनिष्ठ अभियंता राकेश प्रजापत सहित अधिकारी जवाई बांध पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, शुरुआती दौर में गेट नंबर 2, 4 को दो-दो फीट और 10 को एक फीट खोलकर जवाई नदी में पानी छोड़ा गया। इसके बाद बढ़ती आवक को देखते हुए शाम 4.30 बजे गेट नंबर 2, 4, 5 और 10 को तीन-तीन फीट खोला गया। वहीं 4.40 बजे गेट नंबर 8 और 6 को चार-चार फीट तक खोला गया। इसके बाद पानी की स्थिति पर नियंत्रण रखते हुए 4.55 बजे गेट नंबर 3 और 9 खोल दिए गए। इस प्रकार कुल आठ गेट पांच-पांच फीट खोल दिए गए।

 

प्रशासन के अनुसार, बांध का जलस्तर 60 फीट के करीब पहुंच चुका है और जवाई बांध में 7260.00 एमसीएफटी पानी उपलब्ध हो गया है। बारिश की चेतावनी को देखते हुए सुमेरपुर, बाली, देसूरी, मुंडारा, सादड़ी, तखतगढ़, नाना, बेड़ा, चामुंडेरी, कोठार सहित मारवाड़-गोड़वाड़ क्षेत्र के नदी-नालों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेमावास बाँध में युवाओं की लापरवाही, पानी में अटखेलियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा।

गणपति विसर्जन के दौरान 2 युवको के नदी में बहने से बचाव दल ढुढंने में जुटा पुलिस प्रशासन सतर्क