सोजत। बासना से युवा साथी रणवीर राठौड़ ने बताया कि सरकार द्वारा आयोजित हॉकी खेल महोत्सव में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले स्तर पर विजय हासिल की। यह उपलब्धि लगातार चौथी बार पाकर विद्यार्थियों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
विद्यालय की सफलता में कोच श्री प्रेम सिंह चंपावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं शारीरिक शिक्षक श्री हेमंत कुमार ने भी टीम को बेहतर प्रशिक्षण व मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस उपलब्धि पर ग्राम प्रशासक श्री ताराराम सीरवी, पंचायत समिति सदस्य श्री मांगीलाल सीरवी और प्रधानाचार्य श्री कालूराम जी ने समस्त विद्यालय परिवार की ओर से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
इसी बीच विद्यालय के छात्र हर्षित डग्गा (पुत्र श्री सीताराम जी डग्गा, बगड़ी नगर) का राज्य स्तर चयन होने से पूरे डग्गा परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

