*आगामी 21सिंतम्बर को दावत ए इस्लामी के बैनर तले विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा*
पाली जिला मुख्यालय पर स्थित बांगड़
अस्पताल प्रांगण में दावत ए इस्लामी के ग़रीब नवाज़ रिलिफ फाउंडेशन बैनरतले एक विशाल रक्तदान शिविर आगामी 21 सितम्बर को एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित जाएगा।
जिसमें भारी तादाद में दावत ए इस्लामी के कार्यकर्ताओं द्वारा पीड़ित मानवता की खिदमत के लिए रक्तदान किया जाएगा।
साथ ही रक्तदान के मुस्लिम समाज के सैकड़ों रक्तदाताओं की भागीदारी भी इस शिविर में होगी। रक्तदान शिविर में पाली विधायक श्री भीमराज भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ओर साथ मे मुस्लिम समाज सदर व शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई व वरिष्ठ पार्षद हाजी मेहबूब भाई टी सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराएंगे।ओर शिविर को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। ज्ञात रहें दावत ए इस्लामी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है।ओर समय-समय पर पीड़ित मानवता की सेवा कार्य में भागीदारी निभा कर गरीब पीड़ित मजलूमों की मदद के काम करती है। शिविर में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभा कर शिविर को कामयाब बनाएं।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****
