in

पाली: आशापुरा नगर में जश्ने गोसुलवरा पर 1101 लीटर दूध से बनी खीर का वितरण, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई ग्यारहवीं शरीफ

पाली। आशापुरा नगर पाली में जश्ने गोसुलवरा के मौके पर बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ 1101 लीटर दूध से बनी खीर का वितरण किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष फारुख तंवर के नेतृत्व में हर साल की तरह इस बार भी 1101 लीटर दूध से बनी खीर का वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम हर वर्ष उर्दू की 22 तारीख व आज 15 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम की तैयारी मंगलवार रात से ही शुरू हो गई थी। कार्यकर्ता पूरी रात खीर बनाने में जुटे रहे और बुधवार सुबह श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक वितरण किया गया।

खीर बनाने में यह लोग रहे उपस्थित 

खीर बनाने में सक्रिय रूप से शामिल रहे कार्यकर्ताओं में इमरान सिलावट, मोहम्मद शरीफ हबीबी, मोहम्मद सफी मॉयल, सत्तार चौहान, आमिर खान, रुस्तम अली मॉयल, शौकत कुरैशी, रसीद तंवर, साजिद भाटी, गफ्फार जोया सहित अनेक लोग शामिल रहे।
ग्यारहवीं शरीफ के इस पाक मौके पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों को खीर तकसीम की गई, और अमन-चैन की दुआएं मांगीं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैसलमेर में चलती बस में लगी आग से मचा हड़कंप, चश्मदीदों ने बताया—’धमाका हुआ और हर तरफ धुआं ही धुआं छा गया’।

पाली में चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 4460 किलो मिलावटी मावा जब्त, अब होगा नष्ट।