in ,

मुम्बई। “हाथ नहीं, हौसले हैं सबसे बड़े — ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में चमके जोधपुर के रमेश विश्नोई”

मुम्बई। जोधपुर के रमेश विश्नोई ने अपने जज्बे और हिम्मत से पूरे देश का दिल जीत लिया है। जन्म से हाथ न होने के बावजूद, उन्होंने अपने पैरों से वो सब कर दिखाया जो सामान्य लोग हाथों से करते हैं। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के मंच पर रमेश ने अपने हुनर और आत्मविश्वास से ऐसा प्रदर्शन किया कि जज नवजोत सिंह सिद्धू खुद खड़े होकर उन्हें सलाम करने से खुद को रोक नहीं पाए।

रमेश ने शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और होस्ट हर्ष निमाचिया के साथ क्रिकेट भी खेला। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने पैर से बॉलिंग करते हुए दोनों को बोल्ड आउट कर दिया, जिससे दर्शक हैरान रह गए और मंच तालियों से गूंज उठा।

रमेश न केवल एक कलाकार हैं बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल भी हैं।

हाथ न होने के बावजूद वह पैरों से लिखना, खाना बनाना, कपड़े पहनना और यहां तक कि कार चलाना भी जानते हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पैरों से लिखकर पूरी की और 10वीं व 12वीं कक्षा में अच्छे अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) से बीए की पढ़ाई पूरी की।

उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादा मजबूत हो तो कोई भी शारीरिक कमी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। आज रमेश लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं।

रमेश विश्नोई का संदेश:

“अगर आप खुद पर भरोसा रखें, तो कोई भी कमी आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।”

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: दो मासूमों की मौत, 28 यात्री घायल — ड्राइवर मौके से फरार।

हज़रत बिस्मिल्लाह शाह सरकार का उर्स ए पाक कल आज हुई परचम कुशाई