in

पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: दो मासूमों की मौत, 28 यात्री घायल — ड्राइवर मौके से फरार।

पाली। शुक्रवार देर रात पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 28 यात्री घायल हो गए। हादसा रात करीब 2 बजे गाजनगढ़ टोल के पास हुआ, जब प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मासूमों की दर्दनाक मौत

हादसे में रतलाम (मध्य प्रदेश) की रहने वाली एक साल की दिव्या की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया। उसके माता-पिता हादसे के बाद देर तक उसकी बॉडी से लिपटकर रोते रहे।

वहीं, खेतपालिया (मध्य प्रदेश) निवासी 7 साल की सोना के सीने में कांच का टुकड़ा घुस गया। डॉक्टरों ने बांगड़ हॉस्पिटल में उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

यात्रियों ने लगाया लापरवाही का आरोप..

घायल यात्रियों ने बताया कि हादसे से पहले कई बार उन्होंने ड्राइवर को धीरे चलाने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने बात नहीं मानी। हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया

पुलिस और राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही रोहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई थी।

राजस्थान में बढ़ रहे सड़क हादसे..

राजस्थान में सड़क हादसों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस साल अगस्त तक राज्य में 8060 लोगों की मौत हो चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है।

साल 2020 से 2024 के बीच प्रदेश में 58 हजार से अधिक लोगों की जान सड़क हादसों में गई है, जिनमें से 28,675 मृतक 35 वर्ष से कम उम्र के थे। यह आंकड़े विधानसभा में विधायक यूनुस खान के सवाल के जवाब में सामने आए थे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय वायुसेना ने चीन को दी मात – बनी दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर वायुसेना।

मुम्बई। “हाथ नहीं, हौसले हैं सबसे बड़े — ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में चमके जोधपुर के रमेश विश्नोई”