in

टी20 वल्डकप 2026:शान के साथ भारत का सुपर-8 में प्रवेश, सेमीफाइनल की दौड़ हुई रोमांचक।

गुलाम हुसैन की रिपोर्ट।

टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर-8 में दमदार तरीके से प्रवेश कर लिया है। अब टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है और लगभग सभी सुपर-8 की टीमें तय हो चुकी हैं।

सुपर-8 की आठवीं टीम का फैसला आज होने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया क्रिकेट टीम मुकाबले पर निर्भर करेगा। इस मैच के नतीजे के बाद सुपर-8 का पूरा चित्र साफ हो जाएगा।

जिंबॉब्वे क्रिकेट टीम के सुपर-8 में पहुंचने के बाद भारत के ग्रुप में अब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और जिंबॉब्वे जैसी मजबूत टीमें होंगी। यह ग्रुप बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, जहां हर मुकाबला सेमीफाइनल की तस्वीर बदल सकता है।

वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका क्रिकेट टीम, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। चौथी टीम का फैसला आज पाकिस्तान के मैच के बाद हो जाएगा।

टूर्नामेंट का अगला बड़ा पड़ाव 21 फरवरी से शुरू होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले होंगे, जहां से खिताब की असली जंग शुरू होगी।

पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों की मानें तो मौजूदा फॉर्म और संतुलित टीम संयोजन के चलते भारत को खिताब का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सुपर-8 में प्रवेश से पहले ही बाहर हो जाना टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर साबित हुआ है।

अब नजरें सुपर-8 के इन महामुकाबलों पर टिकी हैं, जहां हर मैच फाइनल जैसा होगा और एक छोटी सी चूक किसी भी टीम का सपना तोड़ सकती है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्थान में मौसम का बड़ा उलटफेर: नागौर में ओलावृष्टि, 5 जिलों में बारिश; आज 25 जिलों में अलर्ट।