टी20 वर्ल्ड कप में मौसम ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। आयरलैंड के साथ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद जिंबॉब्वे को एक अहम अंक मिला, जिससे उसके कुल अंक 5 हो गए और इसी के साथ जिंबॉ्वे ने सुपर-8 में शानदार एंट्री कर ली। वहीं पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
यह नतीजा क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के बाहर होने की उम्मीद शायद ही किसी ने की थी। लेकिन क्रिकेट को यूं ही अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहा जाता—यहां कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।
अब सभी की निगाहें पाकिस्तान पर टिकी हैं, जिसे अपना अंतिम मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलना है। इस मैच का परिणाम तय करेगा कि पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचेगा या उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा।
अब तक सुपर-8 में जगह पक्की करने वाली टीमें हैं — भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और जिंबॉ्वे।
बचे हुए दो स्थानों के लिए अब कड़ा मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच है। दोनों ही टीमें अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरेंगी और यही मुकाबले तय करेंगे कि सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह कैसी होगी।
टी20 वर्ल्ड कप अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है, जहां हर मैच “करो या मरो” जैसा बन गया है और फैंस को मिल रहा है जबरदस्त रोमांच।

