in

पाली:खेतावास मोड़ के पास बस-ट्रक की भिड़ंत, 17 यात्री घायल — सभी खतरे से बाहर।

पाली ।गुरुवार को चंडावल से पाली आ रही एक निजी बस खेतावास मोड़ के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार करीब 17 यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

ग्रामीण सीओ रतनाराम देवासी ने बताया कि बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। खेतावास मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से अचानक हुई टक्कर में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री और एएसपी विपिन शर्मा भी बांगड़ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों को उचित उपचार के निर्देश दिए।

oplus_0

घायलों में विभिन्न क्षेत्रों के यात्री शामिल हैं —

सोजत सिटी के मोहिन पुत्र अब्दुल गफ्फार पठान, जैतारण के राकेश पुत्र दिनेश तंवर, बोयल (चंडावल) की सोहनीदेवी पत्नी प्रभूराम मेवाड़ा, बोयल निवासी गौरव पुत्र डायाराम मेवाड़ा, चंडावल के पपली पुत्र कालूराम सीरवी, सोजत सिटी के नदीम पुत्र अब्दुल लतीफ, और उदेशी कुआं (चंडावल) के जयपाल सिंह पुत्र नारायण सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश से आए यात्रियों में रसुलावाड़ी कानपुर निवासी करण पुत्र कालू ठाकुर, नेपालराय पुत्र मनोरंजन राय, बिजयपुर आयाना निवासी विजयकरण पुत्र रामकरण, और गुडाखास के शैलेन्द्र पुत्र लखन सिंह भी घायल हुए हैं।

इसी तरह चंडावल के सुरेन्द्र सिंह पुत्र मांगू सिंह, रविन्द्र पुत्र प्रदीप सिंह, पाली के सर्वोदय नगर की भगवती देवी पत्नी गणपत सिंह, करण सिंह की चाली की लीलादेवी पत्नी पुखराज, तथा जाडन निवासी झमकूदेवी और संगीता को भी चोटें आई हैं।

सभी घायलों का बांगड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी की हालत अब खतरे से बाहर है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौत के बाद एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही है।

सोजत पेंशनर समाज अध्यक्ष ने की अपील नवम्बर माह में जमा कराएं जीवित प्रमाणपत्र।