in ,

मारवाड़ शेख सैयद मुगल पठान विकास समिति जिला जोधपुर की जानिब से 11 वा सामूहिक विवाह 29 दिसंबर 2025 को

मात्र एक रुपए में होगा निकाह ! 10 से अधिक शहरों में फैल चुका है मारवाड़ समिति का सादगी भरा अभियान

जोधपुर। मारवाड़ शेख सैय्यद मुगल पठान विकास समिति की ओर से समाज में फिजूलखर्ची रोकने और विवाह को सरल-सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। समिति 29 दिसंबर को अपना 11वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर रही है, जिसमें जोड़ों का निकाह मात्र एक रुपए में करवाया जाएगा।


इस आयोजन को लेकर मंडोर स्थित तन्हापीर की दरगाह पर फूल चादर पेश कर एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उस्ताद हाजी हमीम ने की। बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई और समाज के लोगों से विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का आह्वान किया गया।

सादगी और समानता का संदेश

सम्मेलन अध्यक्ष सिकंदर खान पठान ने इस पहल के पीछे का उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि समिति का लक्ष्य समाज के युवाओं के विवाह को कम खर्च में और आसानी से संपन्न कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि निकाह के लिए जोड़ों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, भामाशाहों के सहयोग से नवविवाहित जोड़ों को उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।


उस्ताद हाजी हमीम बक्ष ने बताया कि इस नेक कार्य की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी। इसकी सफलता को देखते हुए, यह मॉडल अब पाली, बाली, जैतारण, ब्यावर, सोजत, मेड़ता रोड, नागौर, बीकानेर सहित दस से अधिक शहरों में अपनाया जा रहा है, जहां इसी तर्ज़ पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। नियामत पठान ने जोर दिया कि ऐसे आयोजन समाज में सादगी और समानता का संदेश देते हैं, साथ ही मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ा आर्थिक संबल प्रदान करते हैं।

बैठक में फिरोज खान, इंसाफ अली, अजीज पठान, इश्तियाक अली, जी.एम. शेख, मुंशी, प्रशांत, जाफरान, शाहबाज खान, नदीम इकबाल, इस्लामुद्दीन, मोहम्मद रईस, राजू पठान और आरिफ सहित कई कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगर निकाय एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा बयान

राजस्थान में स्लीपर बसों का संचालन ठप, 31 अक्टूबर से शुरू हुई हड़ताल – 2 नवंबर से चक्का जाम की चेतावनी।