in , ,

कोलंबो में मौसम की चुनौती, फिर भी भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर दुनिया की नजरें ।

गुलाम हुसैन की रिपोर्ट।

कोलंबो में आज होने वाला भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप ग्रुप मुकाबला मौसम की वजह से अधर में लटकता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार करीब 60% तक बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते मैच के पूरे होने पर संशय बना हुआ है।

लेकिन मौसम की अनिश्चितता के बावजूद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला ऐसा है, जिसका इंतजार सिर्फ दो देशों को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को रहता है। जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, मुकाबला रोमांच, जुनून और हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर होता है।

रिकॉर्ड में भारत भारी…

अगर वर्ल्ड कप के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है। अब तक विश्व कप मुकाबलों में भारत का रिकॉर्ड 7–1 का है। यानी इतिहास गवाह है कि बड़े टूर्नामेंटों में भारत ने पाकिस्तान पर दबदबा बनाए रखा है।

यहां तक कि पाकिस्तान के कई क्रिकेट विशेषज्ञ भी इस मुकाबले में भारत को फेवरेट मान रहे हैं। मौजूदा फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए भारत की जीत की संभावना ज्यादा जताई जा रही है।

सेमीफाइनल की राह का अहम मुकाबला…

यह मैच सिर्फ प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं है, बल्कि दोनों टीमों के आगे के सफर के लिए बेहद अहम है। जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, उसके ग्रुप में टॉप पर रहने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। वहीं ग्रुप टॉपर को सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता भी काफी आसान हो जाएगा।

जीत से मजबूत होगा दावा..

इसलिए दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर न सिर्फ अपने फैंस को खुश करना चाहेंगी, बल्कि सेमीफाइनल की दौड़ में अपना दावा भी मजबूत करना चाहेंगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली:तेज रफ्तार पिकअप ने बुज़ुर्ग महिला को रौंदा, हालत गंभीर, पाली–जोधपुर रोड पर सुबह की सैर बनी हादसे की वजह।

खोड जवाली रुट पर बस ओर बाइक की भिड़ंत में 2की मोकै पर ही मौत एक घायल को पाली बांगड हास्पिटल इलाज के लिए रवाना किया